अनियमित कर्मचारियों को समर्थन देने पहुँचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना
सभी अनियमित कर्मचारी की मांगो पर विचार कर तत्काल नियमित करे : अमित बघेल
रायपुर : छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के लोगों ने नियमित होने 16 जुलाई से लगातार आंदोलन करते आ रहें हैं। आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारो ने इस आंदोलन प्रदर्शन को जबर समर्थन देने इदगाह मैदान पहुँचे। सेना प्रमुख अमित बघेल ने राज्य के अनियमित कर्मचारी के मांग को जायज बताते हुए सरकार पर बरसे, उन्होंने कहाँ कि छत्तीसगढ़िया कर्मचारी की मांगो पर तत्काल विचार कर सभी का संविलियन करें। राज्य के शासकीय सेवा पर आऊटसोर्सिंग व ठेका प्रथा को पुर्णतः समाप्त किया जाये और वर्तमान में कार्यरत हो उसे शासकीय सेवक का दर्जा दिया जाये। समान कार्य समान वेतन दिया जाए। इस आंदोलन में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का पुरा समर्थन हैं, और आगे जो भी लड़ाई या उग्र आंदोलन करना है तो सेना हमेशा आगे रहेंगी।
मीडिया विभाग से देव हीरा लहरी ने महासंघ की मांगो को सही ठहराते हुए बताया शासन बजट के नाम पर कर्मचारी को एक दो वर्ष बाद काम से निकाल देते हैं। दो तीन वर्षों में जितने भी कर्मचारियों की छटनी कि है तत्काल बहाल किया जाये।संघ के प्रमुख मुद्दा नियमितिकरण पर विचार कर नियमित करे। आज हड़ताली कर्मचारी को पुलिस ने बरर्बरता पूर्वक पीटाई कर दिये जिसमें पुरूष के साथ महिला कर्मचारी को भी गंभीर चोटे आई हैं। जिससे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना आक्रोशित हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें