गुरुवार, 26 जुलाई 2018

जबर हरेली रैली बिलई माता के अंगना धमतरी म पहली बार 29 जुलाई के


'बिलई माता के धरती पर छत्तीसगढ़ की पहली बड़े त्योहार हरेली को बड़े स्तर में मनाया जायेगा, दिखेगी छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा कला संस्कृति तीज त्योहार'
'29 जुलाई रविवार को धमतरी में क्रान्ति सेना द्वारा निकालेगी जबर हरेली रैली'
रैली में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दिखाया जायेगा, बईला गाड़ी जुलूस के साथ बस्तरिया नाच,  वनांचल गेड़ी नृत्य, पंथी नृत्य, राऊत नाचा, डंडा नृत्य, करमा ददरिया सुवा नृत्य व अन्य।

रााायपु : छत्तीसगढ़ अपनी कला परंपरा लोक संस्कृति तीज त्योहार लोक नृत्य तथा अनगिनत खनिज के नाम से पहचाने जाते हैं। आज राज्य में लोग अपनी कला संस्कृति तीज त्योहार को नजरअंदाज कर भुलने लगे हैं। बाहरी लोगों की जनसंख्या में अधिकता के कारण बाहरी संस्कृति हावी होती जा रही है। राज्य के एक मात्र संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति भाषा कला परंपरा को संरक्षित करते आ रहीं हैं। 


इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की पहली बड़े त्योहार हरेली को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बड़े स्तर में मनाने जा रहीं हैं, बिलई माता की धरती धमतरी में प्रथम बार 29 जुलाई रविवार सुबह 11 बजे से जबर हरेली रैली निकाली जायेगी, यह रैली पुराना कृषि उपज मंडी बस स्टैंड से बिलई माता मंदिर तक पहुंचेगी जहाँ छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना पश्चात कृषि औजारो की पुजा किया जायेगा। रैली के दौरान छत्तीसगढ़ी पकवान ठेठरी खुरमी व अन्य का वितरण भी किया जायेगा। उसके बाद सभा स्थल विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल परिसर धमतरी में छत्तीसगढ़ के बुद्धिजीवी द्वारा हरेली और यहाँ की लोक संस्कृति के बारे में उद्बोधन दिया जायेगा।


जबर हरेली रैली के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा जिसमें बईला गाड़ी जुलूस के साथ बस्तरिया नाच, वनांचल गेड़ी नृत्य, पंथी नृत्य, राऊत नाचा, डंडा नृत्य, कर्मा सुवा ददरिया के साथ यहाँ के पुरखा की झाँकी निकाली जायेगी। यह दृश्य आपको धमतरी कि सड़कों पर दिखाई देगा छत्तीसगढ़ी लोक गीत की धुनों के साथ। शाम को सभा स्थल स्कूली बच्चों द्वारा संस्कृतिक छटा बिखेरी जायेगी। धमतरी जिला संयोजक कोमल संभाकर ने बताया इस बड़े आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी हैं, और सभी राज्य के सभी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का नेवता भी दिया हैं।

27/07/2018

रायपुर : छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना राज्य कि कला संस्कृति लोक परंपरा तीज त्योहार को हमेशा संरक्षित करते आ रहीं हैं। छत्तीसगढ़ के पहली बड़े त्योहार हरेली को बड़े स्तर पर मनाने जा रहीं हैं, जबर हरेली रैली में विशाल जन समुह कार्यक्रम में शामिल होगी। धमतरी जिला में पहली बार क्रान्ति सेना बड़े आयोजन करने जा रहीं हैं। रैली 29 जुलाई रविवार सुबह 11 बजे पुराना कृषि उपज मंडी बस स्टैंड से बिलई माता मंदिर तक निकलेगी। आखिर में सभा स्थल विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल परिसर धमतरी में आमसभा का आयोजन होगा।

रैली में मुख्य आकर्षण बईला गाड़ी जुलूस, बस्तरिया नाच, वनांचल गेड़ी नृत्य, पंथी नृत्य, राऊत नाचा, डंडा नृत्य, कर्मा सुवा ददरिया, छत्तीसगढ़िया पुरखा के झांकी। यह सब धमतरी के सड़को पर दिखाई देगी। क्रान्ति सेना जिला संयोजक कोमल संभाकर ने बताया रैली कि तैयारी पूरी कर ली है। रैली के बाद कृषि उपकरण औजारो की पुजा किया जायेगा, पश्चात छत्तीसगढ़ी पकवान का वितरण किया जायेगा।




मंगलवार, 24 जुलाई 2018


अनियमित कर्मचारियों को समर्थन देने पहुँचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना

सभी अनियमित कर्मचारी की मांगो पर विचार कर तत्काल नियमित करे : अमित बघेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के लोगों ने नियमित होने 16 जुलाई से लगातार आंदोलन करते आ रहें हैं। आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारो ने इस आंदोलन प्रदर्शन को जबर समर्थन देने इदगाह मैदान पहुँचे। सेना प्रमुख अमित बघेल ने राज्य के अनियमित कर्मचारी के मांग को जायज बताते हुए सरकार पर बरसे, उन्होंने कहाँ कि छत्तीसगढ़िया कर्मचारी की मांगो पर तत्काल विचार कर सभी का संविलियन करें। राज्य के शासकीय सेवा पर आऊटसोर्सिंग व ठेका प्रथा को पुर्णतः समाप्त किया जाये और वर्तमान में कार्यरत हो उसे शासकीय सेवक का दर्जा दिया जाये। समान कार्य समान वेतन दिया जाए। इस आंदोलन में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का पुरा समर्थन हैं, और आगे जो भी लड़ाई या उग्र आंदोलन करना है तो सेना हमेशा आगे रहेंगी।

मीडिया विभाग से देव हीरा लहरी ने महासंघ की मांगो को सही ठहराते हुए बताया शासन बजट के नाम पर कर्मचारी को एक दो वर्ष बाद काम से निकाल देते हैं। दो तीन वर्षों में जितने भी कर्मचारियों की छटनी कि है तत्काल बहाल किया जाये।संघ के प्रमुख मुद्दा नियमितिकरण पर विचार कर नियमित करे। आज हड़ताली कर्मचारी को पुलिस ने बरर्बरता पूर्वक पीटाई कर दिये जिसमें पुरूष के साथ महिला कर्मचारी को भी गंभीर चोटे आई हैं। जिससे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना आक्रोशित हैं।



मंगलवार, 10 जुलाई 2018

जबर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत अमलीडिह रायपुर से


रायपुर : छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जबर वृक्षारोपण कार्यक्रम रायपुर जिला के अमलीडिह और महात्मा गाँधी नगर में चलाया गया। जिसमें तीस से अधिक फलदार छायादार पौधे रोपे गये, क्रान्ति सेना जिला शहर सचिव धिरेन्द्र साहू ने बताया अमलीडिह और आसपास के हमर सियान व पुरखा के नाम से पौधे लगाये गये हैं। रोपन पश्चात सुरक्षा के लिए जाली भी लगाया गया तथा संरक्षित करने संकल्प लिया गया।क्रान्ति सेना द्वारा वृक्षारोपण का अभियान लगातार शहर के सभी नगर वार्ड में चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम में सालिक कोसरिया, शम्भू साहू, आनंद साहू, मन्ना साहू, रामाधिन टंडन, वार्ड 45 पार्षद लीलाधर चंद्राकर, मोनी सोनी साहू, देव सेन, नारायण गोपी, विरेन्द्र साहू, दुकरहा विश्वकर्मा, कैलाश यादव, गंगाराम जांगड़े, जनक कुर्रे तथा देव साहू उपस्थित थे। वृक्षारोपण अभियान में क्रान्ति सेना के कार्यकर्ताओं के साथ नगर एवं वार्डवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।