शुक्रवार, 1 जून 2018

प्रशिक्षित डी.एड. बी.एड. आंदोलन में सरकार के खिलाफ गरजे बघवा अमित बघेल



प्रशिक्षित बेरोजगार को शिक्षाकर्मी नहीं शिक्षक बनाना है : अमित बघेल

रायपुर :  हिन्द स्पोटर्स मैदान रायपुर में प्रशिक्षित डी.एड. बी.एड. के सैकड़ों लोगों ने अपनी एक सूत्रिय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद किया। पिछले पांच वर्षों से रूकी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द  शुरू करने की बात कही, राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगो पर जल्द विचार करने शासन को अल्टीमेट दिया। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश प्रमुख अमित बघेल और मुख्य पदाधिकारी इस आंदोलन में शामिल हुए। श्री बघेल ने बताया राज्य में करीब डेढ़ लाख डी.एड. बी.एड. प्रशिक्षित लोग हैं, जो इतनी मेहनत करने के बाद भी बेरोजगार बैठें है। इतनी संख्या में बेरोजगार को आऊटसोर्सिंग भर्ती का नतीजा बताया, आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए कहाँ कि प्रशिक्षित डी.एड. बी.एड. बेरोजगार युवकों के लिए क्रान्ति सेना हमेशा आगे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. अजय यादव ने कहाँ इन बेरोजगार को शिक्षाकर्मी नहीं शिक्षक बनाना है, सभी आंदोलनकारी संगठन को एक हि मंच में प्रदर्शन कर सरकार को अपनी ताकत दिखानी चाहिए, इस दौरान संगठन मंत्री संजीव साहू के साथ भारी संख्या में क्रान्ति सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें